न्यूबेडफर्ड स्थिति : ४१ ४० उ. अ. तथा ७० ५२ प. दे.। यह नगर संयुक्त राज्य, अमरीका के मासाचूसेट्स प्रत में बोस्टन से ५० मील दक्षिण समुद्रतट पर स्थित है। यह देश के आंतरिक भागों से रेल द्वारा संबंधित है। इस नगर की स्थिति कृषि, दुग्ध एवं मत्स्य उद्योगवाले क्षेत्रों में है। उत्पादित वस्तुओं के मूल्य की दृष्टि से यह प्रांत का तीसरा बड़ा नगर है। यहाँ से मछलियों का निर्यात काफी मात्रा में होता है। इसकी जनसंख्या १,०२,४७७ (१९६०) थी। यह नगर व्यापार, उद्योग एवं जलपोत निर्माण के लिए भी प्रसिद्ध है। यहाँ से उत्तम सूती एवं रेयन के कपड़े, मशीनें, जूते, ताँबे, पीतल एवं लोहे के बने सामान, रबर, शीशा आदि बाहर भेजे जाते हैं।(रामवृक्ष सिंह)