न्यूफाउंडलैंड स्थिति : ४८� २८� उ. अ. तथा ५६� ०� प. दे.। यह कैनाडा राज्य का सबसे नवीन प्रदेश है जिसके अंतर्गत लैब्रॉडॉर तथा न्यूफाउंडलैंड द्वीप सम्मिलित हैं। यह सेंटलारेंस खाड़ी के मुहाने पर ऐटलैंटिक महासागर में स्थित है। उत्तरी अमरीका के लैबॉडॉर को, जो इसके उत्तर-पश्चिम में स्थित है, बैली द्वीप की जल संधि (Strait of Balle Isle) इससे अलग करती है। लैब्रॉडॉर का समुद्रतट इस जलसंधि (strait) के उत्तर में हडसन स्टेट तक फैला हुआ है। क्विबेक (Quebec) प्रांत न्यूफाउंडलैंड के लैब्रॉडॉर का दक्षिणी पश्चिमी किनारा है। न्यूफाउंडलैंड का क्षेत्रफल १ ५६, १८५ वर्ग मील है, जिसमें से ७,३७० वर्ग मील जल से घिरा हुआ है। जनसंख्या ४ ५७,८५३ (१९६१) थी। यहाँ की राजधानी सेंटजॉन्स, १४१७ ई. से ही मछली मारनेवाला बंदरगाह था।
प्राकृतिक
स्वरूप - कहा
जाता है, न्यूफाउंडलैंड
की उत्पत्ति ज्वालामुखी
उद्गार से हुई
है, जिसने अब एक
साधारण ढालू
पहाड़ी प्रदेश का
रूप ले लिया है।
इसकी ऊँचाई
पश्चिम की ओर
बढ़ती जाती है
जहाँ पर लांग
रेंज माउंटेन्स
(Longa Range Mountains)
समुद्रतट से २,६६६ फुट
ऊँचा है। यहीं
से उत्तर-पश्चिम
की ओर ढाल धीरे
धीरे कम होती
जाती है, जो
ऐवॉलॉन प्रायद्वीप
में समुद्रतल से
केवल ७०० फुट रह
जाती है, इसमें
से होकर बड़ी
बड़ी अनेक नदियाँ
बहती हैं। इस प्रदेश
में मुख्यतया चार
पहाड़ी श्रेणियाँ
हैं जो केप रे
(Cape Ray)
के दक्षिण-पश्चिम
से संपूर्ण पश्चिमी
किनारे पर
फैली हुई हैं,
इनका विस्तारक्रम
केवल तीन स्थलों-
सेंट जॉर्ज बे
(St. Georges Bay),
बे ऑव आइलैंड्स
(Bay of Islands)
तथा बोनी वे
(Bonne Bay)-
पर है। इन पहाड़ी
श्रेणियों की उच्चतम
श्रेणी पश्चिमी
भाग में है जहाँ
ल्यूइस पहाड़ियाँ
(Lewis Hills),
२,६७३ फुट ऊँची हैं।
न्यूफाउंडलैंड का
पहाड़ी भूभाग
बहुत ही ऊबड़ खाबड़
है, जो नदी की
घाटियों तथा
जंगलों से भरपूर
है, इनके ऊपर
उभड़ी पहाड़ियाँ
और कटक (ridges)
बड़ी सुहावनी
लगती हैं। इसकी
खाड़ियाँ, प्रायद्वीप
तथा नदियों
के मुहाने अच्छे
प्राकृतिक बंदरगाह
का काम देते
हैं। इसके समुद्री
किनारे पर
अनेक उपखाड़ियाँ
(inlets)
तथा खाड़ियाँ
हैं, जो जिलों
की सीमाएँ बनाती
हैं। प्लासेंशिया
(Placentia)
सबसे बड़ी खाड़ी
है। अधिकांश लोग
कॉनसेप्टशन
(Conception)
तथा सेंट जॉर्ज
(St. Geoges)
खाड़ियां में रहते
हैं, क्योंकि ये
बहुत ही समतल
तथा उपजाऊ हैं।
यहाँ की खाड़ियाँ
छोटे बड़े द्वीपों
से भरपूर हैं
जो अच्छे बंदरगाह
का काम देती
हैं। इन्हीं खाड़ियों
में व्यापार तथा
मछली उद्योग केंद्रित
है। पूर्वी तथा
दक्षिणी समुद्रतटीय
भाग बहुत ही
ऊबड़ खाबड़ तथा
उजाड़ प्रदेश है। इसके
विपरीत पश्चिमी
किनारा बहुत
ही हरा भरा
उपजाऊ तथा दर्शनीय
है। प्रदेश का मध्यवर्ती
भाग कीचड़, दलदल
एवं भाबर भूमि
(moorland)
से भरा है, केवल
नदियों के किनारे
तथा झीलों के
तट पर और आसपास
लकड़ी काटने का
कार्य होता है।
यहाँ की झीलों
में तीन झीलें-ग्रैंड
(Grand),
रेंड इंडियन (Red
Indian) तथा
गैंडर (Gander)-
मुख्य हैं जिनका
क्षेत्रफल क्रम से
१४०,६५ और ४९ वर्ग मील
है। नदियों में
सबसे लंबी एक्सप्लोय्टस
(Exploits)
है, जो १५३ मील लंबी
है और ४,००० वर्ग
मील क्षेत्र से होकर
बहती है। अन्य नदियों
में हंबर नदी
७५ मील तथा गैंबो
(Gambo)
नदी ६० मील लंबी
है।
प्राकृतिक दृष्टिकोण से इसे दो भूप्रदेशों में विभाजित किया जा सकता है :
कैनेडिऐन शील्ड ऊबड़ खाबड़, प्राचीन चट्टानों द्वारा निर्मित पठारी भाग है। इसके अंतर्गत कैनाडा राज्य का लगभग आधा भाग तथा संपूर्ण लैब्रॉडॉर आता है। लैब्रॉडॉर का पठारी किनारा झरनों, घाटियों, तथा नदियों से परिपूर्ण है, जो ऐटलैंटिक महासागर में गिरती हैं। इसके दक्षिणी-पश्चिमी भाग में झीलों का बाहुल्य एवं कच्चे लोहे का भंडार है। इसका लगभग आधा भाग जंगलों से परिपूर्ण है।
ऐपालैचिऐन
प्रदेश उत्तरी अमरीका
के पूर्वी भाग
पर, दक्षिण में
आलबामा से लेकर
उत्तर-पूर्व में
न्यूफाउंडलैंड तक
फैला हुआ है।
इस प्रदेश का भूभाग
साधारणतया
पूर्वी किनारे
पर नीचा तथा
धीरे धीरे पश्चिम
की ओर ऊँचा
होता गया है
और अंत में एक
पठार का स्वरूप
ले लेता है। इसके
ऊपर निकाली
पहाड़ी चोटियाँ
सुंदर लगती
हैं। मध्यवर्ती भाग
उजाड़, पथरीला
प्रदेश है, जिसके
बीच बीच में नदियों
की अनेक घाटियाँ,
झीलें तथा पंक
(bogs)
भरे पड़े हैं। इसमें
तीन प्रायद्वीप
मुख्य हैं जिनमें
ग्रेट नॉर्दर्न
प्रायद्वीप (Great
Northern Peninsula) सबसे
ऊँचा तथा जंगलों
से भरा है। दक्षिण-पूर्व
की ओर स्थित ऐबॉलॉन
प्रायद्वीप पर
सबसे अधिक जनसंख्या
निवास करती
है। इसकी ऊँचाई
५०० फुट से लेकर
१००० फुट तक है तथा
४२ प्रति शत लोग
यहीं रहते हैं।
लैब्रॉडॉर की ठंडी धारा न्यूफाउंडलैंड को हमेशा ठंढा रखती है। जनवरी माह का औसत ताप सेंटजॉन्ज में - ७� सें. तथा बैली द्वीप में ३२� सें. के बीच घटता बढ़ता रहता है। जुलाई का औसत ताप १५� सें. है। वार्षिक वर्षा एवं हिमपात का योग पश्चिम में ३० इंच तथा दक्षिण-पूर्व में ५४ इंच तक होता है। दिसंबर से मार्च तक बर्फ के रूप में वर्षा होती है। बर्फ का गिरना नवंबर के अंत से आरंभ हो जाता है और अप्रैल के आरंभ तक रहता है जिसका योग लगभग ११० इंच वार्षिक होता है। पाला (Frost), लैब्राडॉर के तट पर वर्ष भर गिरता है। यह भाग समुद्र के निकट होने से सामुद्रिक प्रभाव के कारण जाड़े में सम (mild) रहता है यद्यपि औसत ताप - २१� से - १०� सें. तक पहुँच जाता है। यहाँ पर सबसे कम ताप १७ जनवरी, १९४६ ई. को दक्षिण-पश्चिम लवादान में स्थित सेंडग्रिट (Sandgirt) झील पर अंकित किया गया, जो लगभग - ४८� सें. था। जुलाई माह का वार्षिक औसत ताप समुद्रतट के किनारे १०� सें. के लगभग रहता है। लैब्रॉडॉर में वार्षिक वर्षा की मात्रा उत्तर से दक्षिण की ओर बढ़ती जाती है, अधिकतर यह उत्तर दिशा की ओर १८� � तथा दक्षिण दिशा की ओर ४२� � रहती है। यहाँ का वार्षिक हिमपात ९०� � से लेकर २००� � तक होता है।
वन लगभग ८३,८०० वर्ग मील पर फैले हुए हैं जिनमें से कुछ जंगल मुख्तया बालसम फर (Balsam Fir) तथा ब्लैक स्प्रूस (Black Spruce) के वृक्षों से भरे पड़े हैं। यहाँ के कागज संस्थान इन्हीं वृक्षों पर आश्रित हैं। जो भूमि समुद्र तट से १,२०० फुट या उससे अधिक ऊँचाई पर है वहाँ पर टुंड्रा (Tundra) प्रकार की वनस्पतियाँ पाई जाती है। यहाँ मुख्यतया १५ प्रकार के जानवर पाए जाते हैं। पक्षियों में बतख, कलहंस तथा चहा (Snipe) प्रसिद्ध हैं। यहाँ पर पाई जानेवाली मछलियों में काड, हैलिबट (halibut) आदि मुख्य हैं। यहाँ का समस्त भूभाग ग्रेनाइट, स्लट, शेल, चूने के पत्थर तथा क्वार्ट्ज़ के पत्थरों द्वारा निर्मित है। जलोढ़ मिट्टी केवल नदियों की घाटियों में पाई जाती है। यहाँ पर अनेक तरह के खनिज पदार्थ विद्यमान हैं। यहीं पर संसार का सबसे बड़ा लौह भंडार है, जो अनुमानत: १० खरब टन है। यहाँ के अन्य खनिज पदार्थों में जिप्सम, ताँबा, चाँदी, सोना आदि मुख्य हैं।
कृषि - न्यूफाउंडलैंड में कुल २,४०० कृषि फार्म हैं, जिनमें से प्रत्येक का औसत क्षेत्रफल ३० एकड़ है। इसके लगभग आधे कृषि फार्म अकेले ऐवालॉन प्रायद्वीप पर हैं, जो प्रधान कृषिक्षत्र है। हंबर (Humber) तथा कॉडरी (Codry) नदियों की घाटियाँ बहुत ही उपजाऊ हैं, जहाँ पर उन्नत प्रकार की खेती होती है। यहाँ की पैदावार में हे (Hay एक प्रकार का चारा), जई, तरकारियाँ, आलू शलजम, गोभी, गाजर, चुकंदर आदि उल्लेखनीय हैं। कुछ फार्मों पर कृषि के साथ साथ डेरी तथा कुक्कुटपालन उद्योग भी हैं।
उद्योग धंधे - यहाँ के मुख्य उद्योग मछलियों, वनस्पतियों तथा खानों से संबंधित हैं। यद्यपि मछली उद्योग में अधिकांश जनसंख्या काम करती है परंतु खनन उद्योग, द्रव्य को दृष्टिगत करते हुए अधिक मूल्यवान है। इसके बाद मूल्य के दृष्टिकोण से निर्माण तथा मछली उद्योग का स्थान आता है। लुगदी एवं कागज उद्योग समस्त अन्य उद्योगों के मूल्य से भी अधिक मूल्यवाला है। कॉरनर ब्रुक में संसार की सबसे बड़ी कागज मिल है, जो लगभग १,००० टन अखबारी कागज तथा १८० टन लुगदी प्रतिदिन तैयार करती है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर लगभग १,२०० अन्य संस्थान हैं, जहाँ लकड़ी की चिराई तथा अन्य उद्योगों में प्रयुक्त लकड़ी की वस्तुओं का निर्माण होता है। दूसरा उद्योग मछली मारना, सुखाना, जमाना तथा डिब्बों में बंदकर बाहर भेजने का है। यहाँ प्रति वर्ष लगभग ६०,००,००,००० पाउंड मछलियाँ पकड़कर लाई जाती हैं। वेस्टइंडीज के बाजारों के लिए सुखाई हुई नमकीन कॉड मछली तैयार की जाती है, जो यहाँ का मुख्य उद्योग है। संयुक्त राज्य के बाजारों के लिए यहाँ से विशेष विधि से डिब्बों में बंद हेरिंग, सालमन, ट्राउट, ट्रवोट आदि मछलियाँ भेजी जाती हैं। सील मछलियों से मुख्यतया तेल निकाला जाता है।
यातायात - उत्तरी अमरीका के ग्रीनलैंड को छोड़कर यही एक ऐसा प्रदेश है जिसका विस्तार सुदूर पूर्व की ओर है। इस भौगोलिक स्थिति के कारण यह पश्चिमी गोलार्ध का वायु एवं जलसेना का एक मुख्य सुरक्षाकेंद्र है।(विजयराम सिंह)