न्यूकासल (New Castle) १. स्थिति : ३२� ५६� द. अ. तथा १५१� ४७� पू.
दे.। यह नगर दक्षिण-पूर्वी आस्ट्रेलिया में सिडनी से १०० मील उत्तर-पूर्व हंटर नदी के मुहाने, प्रशांत महासागर के तट पर स्थित है। यह संसार के प्रमुख बंदरगाहों में से है, जो आने जानेवाले जहाजों को कोयला देता है (coaling port)। इसके पृष्ठप्रदेश के उत्तर में सिडनी और उत्तरतटीय चरागाह तथा दुग्धक्षेत्र एवं उत्तर-पश्चिम में हंटर नदी के पार का उपजाऊ मैदान आता है, जहाँ गेहूँ, ऊन, तथा मांस की बहुलता है।
यह न्यूसाउथवेल्स में ही नहीं, समस्त दक्षिणी गोलार्ध में कोयला, जल एवं भोजन की प्राप्ति तथा अच्छी व्यापारिक स्थिति के कारण प्रमुख औद्योगिक नगर हो गया है। आस्ट्रेलिया का कुल कोयला एवं लौह-इस्पात के उत्पादन का लगभग ५० प्रतिशत यहीं से प्राप्त होता है। यहाँ के उद्योग मुख्यत: लौह-इस्पात, सूती, ऊनी एवं रेशमी वस्त्र, धातुकर्म, इंजीनियरी, जलयान, सीमेंट, उर्वरक, रसायनक तथा साजसज्जा निर्माण हैं। यहाँ ईटं पकाने, आटा पीसने, मिट्टी क बरतन बनाने तथा भोजन के रूपांतरण का काम भी महत्वपूर्ण है।
न्यूकासल बंदरगाह सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। यहाँ जलपोतों के रुकने के लिए तैरती हुई गोदियां (Docks) दर्शनीय हैं। व्यापार के विचार से यह आस्ट्रेलिया का तीसरा एवं न्यूसाउथवेल्स का दूसरा बंदरगाह है। यहाँ के औसतन ४५ लाख टन कोयला, कोक, अलकतरा, मांस, मक्खन, अंडा, लकड़ी, लोहा, इस्पात की रेल की पटरियाँ तथा चादरें, उर्वरक, गेहूं एवं ऊन का निर्यात प्रतिवर्ष होता है।
इस नगर का औसत वार्षिक ताप १३� सें. से लेकर २२� सें. तथा वर्षा ४२� � है। उपनगरों सहित इसकी जनसंख्या २,०८,६३० (१९६१) थी।
२. स्थिति : ५४� ५८� उ. अ. तथा १� ३७� प. दे.। उत्तरी इंग्लैंड के नार्थबरलैंड में टाइन नदी के किनारे लीड्ज से ८३ मील उत्तर स्थित यह काउंटी, बरो एवं नगर है। यह समुद्रतट से केवल आठ मील तथा लंदन से २६० मील उत्तर-उत्तर-पश्चिम में है। इसका क्षेत्रफल ११,०९४ वर्ग मील है। यह प्राचीन नगर है, जो पोंस ऐली (Pons Aelii) नामक रोमन स्थान पर बसा, बाद में यह ऐंजिल (Angles) का आवास हुआ और इसका नामकरण माक चेस्टर अर्थात् बहुत से आश्रमों का स्थान हुआ। यहाँ १३वीं शताब्दी का नगरभवन १४वीं शताब्दी का बड़ा गिरजाघर, १५२५ ई. क ग्रामर स्कूल, १६५८ ई. के गिल्ड हाल तथा १४९२ ई. के ट्रिनिटी आम्स (Alms) हाउस के अवशेष वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने हैं। यहाँ जलयान, यंत्र, दूरबीन, लौह, इस्पात, साबुन, चमड़ा रसायनक आदि के उद्योग हैं। यहाँ कोयला और लोह खनिज की खुदाई पर्याप्त मात्रा में होती है।
यहाँ डरहम विश्वविद्यालय से संबंधित चिकित्साविज्ञान और विज्ञान महाविद्यालय हैं। इस काउंटी, बरो एवं नगर की जनसंख्या २,६७,०९० (१९६२) अनुमानित थी।
३. इसी नाम के तीन नगर संयुक्त राज्य, अमरीका में भी हैं। (राजेंद्रप्रसाद सिंह)