नौवरस्यीस्क (Novorossiisk) स्थिति : ४४ ४३ उ. अ. तथा ३७ ५० पू. दे.। यूरोपीय रूस के उत्तरी कॉकेशिया क्षेत्र में काला सागर के किनारे क्रेस्नोडार नगर से ६० मील दक्षिण रेलमार्ग पर स्थित नगर है। एक बड़ी खाड़ी पर स्थित होने के कारण यह एक समुद्री बंदरगाह का नगर (Seaport city) है। यहाँ की जनसंख्या १,०४,००० (१९६२) थी।

सीमेंट, नेप्था, रेलगाड़ी और जलयान मरम्मत, साइकिल, फर्नीचर, भोजन रूपांतरण, कृषि एवं यांत्रिक औजार एवं शराब उद्योग मुख्य हैं। यहाँ लोहे की ढलाई तथा पोटाश के कारखाने भी हैं। निर्यात की वस्तुएँ तिलहन, ऊन, लकड़ी खनिज, मिट्टी का तेल, खली, सीमेंट, तंबाकू, शैंपेन शराब एवं मशीनरी तथा नाना प्रकार के यंत्र हैं। पहले यहाँ से गेहूँ भी भेजा जाता था। इस नगर की औसत वर्षा २७ से २८ है और जलवायु भूमध्यसागरीय है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)