नैसाँ (Nassau) श्रेणियाँ स्थिति : ३रू ०फ़ द.अ. तथा १००रू ०फ़ पू.दे.। यह हिंदेशिया अधिकृत न्यूगिनी द्वीप के मध्य में पर्वतश्रेणी है, जो हिमपर्वतों की पश्चिमी सीमा बनाती है। यह श्रेणी ओरैंज श्रेणियों से सटी हुई है। इसकी लंबाई वागेल काप प्रायद्वीप से लेकर ओरैंज श्रेणी तक २०० मील है। इसकी कास्टेंज (carstensz) और माउंट इडेनबर्ग चोटियाँ क्रमश: १६,४०० और १५,७५० फुट ऊँची हैं। यद्यपि इसकी स्थिति विषुवत् रेखा के केवल ४रू दक्षिण है, फिर भी ऊँचाई के कारण इसकी उपर्युक्त दोनों चोटियाँ हिम एवं हिमनदियों से आच्छादित हैं।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)