नैंत्स (Nantes) स्थिति : ४७रू १३फ़ उ.अ. तथा १रू ३२फ़ प.दे.। यह पश्चिमी फ्रांस का सबसे बड़ा नगर है, जो ल्वार ऐटलैंटिक विभाग की राजधानी है तथा ल्वॉर नदी के किनारे पैरिस से २१५ मील दक्षिण-पश्चिम में रेलमार्ग पर स्थित है।
यहाँ की सबसे पुरानी इमारत नैंत्स किला का है, जो नवीं या दसवीं शताब्दी में निर्मित हुआ था। ब्रिटैनी के ड्यूक के आवास के बाद यह किला राज्य का कारावास था और अब तोपखाने की सैनिक टुकड़ी (artillery) का मुख्यालय है। यहाँ का मुख्य गिरजाघर तथा पुरातत्वीय एवं ललितकला संबंधी संग्रहालय दर्शनीय हैं।
यहाँ चीनी साफ करने, धान कूटने, तेल, साबुन, पेस्ट्री, बिस्कुट और चाकलेट बनाने, उर्वरक, जूते, कागज, रस्सी, चीनीमिट्टी और शीशे के बरतन बनाने एवं जहाज तथा सूती वस्त्र बनाने के उद्योग प्रमुख हैं।
यहाँ मुख्यत: कोयला, पेट्रोलियम, चीनी, कहवा, गरी (copra) फॉस्फेट, पाइराइट, काष्ठलुगदी और लकड़ी का आयात तथा मशीनरी (machinery) लौह-खनिज, स्लेट और खाद्य सामग्री का निर्यात होता है। इसकी जनसंख्या १,९७,९१५ (१९५४) थी।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)