नेवादो दे टोलूका पर्वत (Nevado de Toluca) स्थिति : १९रू ६फ़ उ.अ. तथा ९९रू ४६फ़ प.दे.। यह मेक्सिको राज्य में टोलूका नगर के दक्षिण-पश्चिम में १३ मील की दूरी पर स्थित सुषुपत ज्वालामुखी पर्वत है। इसकी ऊँचाई १५,०२६ फुट है। यह पर्वत सदैव हिम से आच्छादित रहता है। हिम के पिघले हुए जल से दो क्रेटर झीलों का निर्माण हुआ है। इस पर्वत के पादप्रदेश में टोलूका नगर स्थित है, जो मेक्सिको नगर से ३७ मील पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में ८६६१ फुट की ऊँचाई पर है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)