नेल्लूरु १. जिला, स्थिति : १३रू २९फ़ से १६रू १फ़ उ.अ. तथा ५रू ५फ़ से ८०रू १६फ़ पू.दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में प्रसिद्ध जिला है। इसका क्षेत्रफल ७,९७४ वर्ग मील तथा जनसंख्या २०,३७,६७९ (१९६१) थी। इस जिले के पश्चिम में पूर्वी घाट पर्वत है। दक्षिणी समुद्री तट पर पुलिकाट झील है, जिसके पानी से नमक बनता है। यहाँ का जल निकास पेन्नारु नदी से होता है। इस जिले में ज्वार, बाजरा, धान, तिलहन की कृषि होती हैं। समुद्री तट पर कैजुआरीना (क्aद्मद्वaद्धत्दa) तथा काजू उत्पन्न होते हैं। यहाँ पर अभ्रक खनिज प्राप्त होता है जिसकी खानें गूडूरु और आत्मकूरु में हैं। इस जिले में चीनी मिट्टी एवं फेल्सपार भी प्राप्त होता है।

२. नगर, स्थिति : १४रू २७फ़ उ.अ. तथा ७९रू ५९फ़ पू.दे.। यह उपर्युक्त जिले का केंद्रीय नगर है, जो मद्रास से ९५ उत्तर में स्थित है। यहाँ की जनसंख्या १,०६,७७६ (१९६१) थी। यहाँ अभ्रक का काम होता है। यहाँ आंध्र विश्वविद्यालय से संबद्ध कई कालेज हैं। धान कूटने तथा तेल पेरने के उद्योग भी यहाँ विकसित हैं। यह यातायात का केंद्र हैं।

(कृष्णमोहन गुप्त)