नेलर, सर गाडफ्रे एंग्लो जर्मन, आकृति चित्रकार। जन्म, ल्यूबेख, ८ अगस्त, १६४६, मृत्यु, इंगलैंड, ७ नवंबर, १७२३। नेलर ने बॉन तथा रेंब्रांट का शिष्यत्व ग्रहण किया तथा हालैंड और इटली में चित्रकला का अध्ययन करता रहा। १६७२ के बाद इसकी ख्याति ऐतिहासिक व्यक्तियों तथा विषयों के चित्रकार के रूप में हो गई थी। फलत: ड्यूक ने इंगलैंड आमंत्रित किया जहाँ अंतिम समय तक चार्ल्स द्वितीय, जार्ज प्रथम, विलियम तृतीय और रानी ऐन के शासन काल में राजकीय चित्रकार पद पर रहा। उसे १६९१ में 'नाइट' की उपाधि और १७१५ में बैरनैट बनाया गया। आकृति चित्रकार की हैसियत से वह सरएंथोनी फानडाक का हॉसोन्मुख कलाशैली का प्रतिनिधित्व करता हुआ दिखाई देता है। उसकी कृतियों में पर्याप्त मुक्तता, रेखांकन में कुशलता और रंगयोजना में सुधरता है। लेकिन भड़कीलापन और वास्तविकता भी सर्वत्र मिलती है। उसके प्रसिद्ध चित्रों में 'हैपटन न्यायालय में विलियम तृतीय' और 'सर आयजक न्यूटन' प्रसिद्ध है।(गुरुदेव त्रिपाठी)