नेय्यतिंकरै भारत के केरल राज्य में तिरुवनंतपुरम नगर से १० मील दक्षिण-दक्षिण-पूर्व तिरुवनंतपुरम जिले में प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या २०,२६१ (१९६१) थी। यहाँ पर नारियल की जटा से रस्से और चटाइयाँ बनाई जाती हैं। इसके आसपास काजू, नारियल, आदि पैदा होते है। यहाँ के कुटीर उद्योग में बने वस्त्र अत्यधिक लोकप्रिय हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)