नेप्रोपेट्रोफस्क (Dnepropetrovsk) स्थिति : ४८रू २१फ़ उ.अ. तथा ३५रू ४फ़ पू.दे.। यह रूस के युक्रेन गणतंत्र का नगर है। इसका प्राचीन नाम इकैटरईनोस्लैव था। यह नगर नीपर (Dnieper) नदी के दाहिने किनारे पर स्थित है। इसके समीप कोयला, लोहा, मैंगनीज, एवं ऐल्यूमिनियम की खानें स्थित हैं। नदी-यातायात की अच्छी सुविधा है। इस नगर में लोहा गलाने, धातु उद्योग, शराब, एवं आटा पीसने के अनेक कारखानें हैं। इसके साथ ही अपने क्षेत्र का यह प्रमुख व्यापारिक नगर भी है। इस नगर की स्थापना १७८६ ई. में पोटेमकिन ने की। बाद में पा प्रथम ने इसका नाम बदलकर नोवोरोसियस्क रख दिया। १८०२ ई. में पुन: इसका नाम बदला गया। इस नगर के ध्वंशावशेष निम्नस्थ भूभागों में पड़ते हैं, जो अधिकतर बाढ़ग्रस्त हो जाते हैं।