नेप्रोडरजिंस्क (Dneprodzerzhinsk) स्थिति : ४८रू ३२फ़ उ.अ. तथा ३४रू ३०फ़ पू.दे.। यह नगर रूसी सोवियत संघ के युक्रेन गणतंत्र में नीपर नदी के तट पर स्थित है। नीपर नदी के कारण इस नगर को जलयातायात की उत्तम सुविधा प्राप्त है। यह युक्रेन प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक केंद्र है, जहाँ मशीन, रसायनक एवं सीमेंट के कारखानें हैं। यह नगर १९वीं शताब्दी के अंतिम वर्षों में औद्योगिक विकास की ओर अग्रसर हुआ था। इसका प्राचीन नाम काम्यिंस्वकये है, जो १९३६ ई. में बदलकर नेप्रोडरजिंस्क हो गया।(रामवृक्ष सिंह)