नेपल्स (Naples) स्थिति : ४०रू ५०फ़ उ.अ. तथा १४रू ५फ़ पू.दे.। यह इटली का प्रमुख नगर नेपल्स की खाड़ी के उत्तरी सिरे पर रोम से १२० मील दक्षिण-पूर्व में स्थित है। शताब्दियों तक नेपल्स साम्राज्य की राजधानी रहा। अब भी यह दक्षिणी इटली का सांस्कृतिक एवं व्यापारिक केंद्र है। यह इटली का तीसरा बड़ा नगर एवं जेनोआ के बाद दूसरा बड़ा बंदरगाह है। इसका प्राकृतिक सौंदर्य एवं स्वास्थ्यवर्धक जलावायु विदेशी यात्रियों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण है। पर्यटनव्यवसाय इस नगर की आमदनी का प्रधान स्त्रोत है। यह ईसाई धर्म का प्रधान केंद्र है। इसकी जनसंख्या १०, ११, ९१९ (१९५१) थी।