नेग्रोस (Negros) स्थिति : १०रू उ.अ. तथा १२३रू पू.दे.। यह फिलिपीन द्वीपसमूह के अंतर्गत पेनाय (Panay) द्वीप के दक्षिण-पूर्व एवं सेबु (Cebu) के पश्चिम में स्थित द्वीप है, जिसका क्षेत्रफल ५,००० वर्ग मील है। इसके मध्यवर्ती भाग में एक पर्वतमाला उत्तर से दक्षिण तक फैली हुई है, जिसकी सर्वोच्च चोटी ज्वालामुखी पर्वत 'कैनलोन' (Canloan) ८,०८८ फुट है। वियसनस तथा नेग्रीटोस नामक दो प्रमुख जातियाँ यहाँ निवास करती हैं। सन् १९५० के आँकड़ों के अनुसार वहाँ की जनसंख्या १२,१९,५०० थी। बाकोलॉड (Bacolod) यहाँ का प्रमुख नगर है।
यह द्वीप फिलिपीन द्वीपसमूह में सर्वाधिक चीनी उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त चाय, धान, मक्का, नारियल, गन्ना, अबाका, तंबाकू, केला, कोको एवं अन्य प्रमुख फसलें भी यहाँ उत्पन्न होती हैं। कोयला, ताँबा तथा मैंगनीज़ की खानें भी यहाँ हैं। रेल यातायात के अतिरिक्त स्थल, जल एवं नभ यातायात की सुविधाएँ भी यहाँ प्राप्त हैं।