नेग्री सेंबीलान (Negri Sembilan) �स्थति : २रू ५०फ़ उ.अ. तथा १०२रू १०फ़ पू.दे.। यह मलयेशिया संघ का एक राज्य है, जो मलाया प्रायद्वीप के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल २७,५६५ वर्गमील है तथा जनसंख्या ४,२२,६९४ (१९६१) है। इसके उत्तर-पश्चिम में सेलेंगर, उत्तर एवं उत्तर-पूर्व में पाहंग, दक्षिण-पूर्व में जोहोर, दक्षिण में मालेका जलडमरुमध्य है। सेरेंबेन इसकी राजधानी एवं पोर्ट डिक्सन बंदरगाह है।

इस राज्य में घने जंगल हैं। रबर के बगीचे राज्य के आर्थिक आय के प्रमुख स्त्रोत हैं। यहाँ टिन भी काफी मिलता है। नारियल तथा धान की फसलें अच्छी पैदा होती हैं।