नूनोज कैबेजा डि वाका, अलवरो (लगभग १४९०-१५६४)- स्पेनी समुद्रयात्री और समन्वेषक। फ्लोरिडा की यात्रा (१५२७) में वह पैनफिलो डि नार्वेज के साथ था। समुद्री दुर्घटना में नार्वेज के डूब जाने के पश्चात् थोड़े ही जीवितों के साथ वह मिसीसिपी के मुहाने के पश्चिम तट पर उतरा, और ८ वर्ष तक इधर उधर घूमने तथा इंडियनों का बंदी रहने के पश्चात् वह मेक्सिको पहुँचा। स्पेन वापस आने पर ला प्लाटा का गवर्नर नियक्त किया गया। उसने पैरागुए की खोज की, किंतु बंदी बनकर स्पेन लौटना पड़ा (१५४४)। स्पेन में उसे अपराधी करार देकर अफ्रीका भेज दिया गया। ८ वर्ष पश्चात् उसे क्षमादान देकर सेविले के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद दिया गया। बकिंघम स्मिथ ने उसकी उत्तरी अमेरिका की यात्राओं के संस्करणों का अंग्रेजी अनुवाद प्रस्तुत किया है।