नीस्टर नदी (Dniester River) यह दक्षिण-पूर्वी रूस की प्रमुख नदी है। यह कार्पेथियन पर्वत से निकलकर काला सागर में गिरती है। यह नदी १५० मील तक रोमेनिया तथा रूस की सीमारेखा बनाती है। पहले इस नदी पर अनेक पुल थे, जो प्रथम महायुद्ध काल में रूस तथा रोमेनिया के झगड़े में तोड़ दिए गए। नीस्टर नदी का बहाव क्षेत्र २९,६७० वर्ग मील में है। इस नदी में मोड़ों की अधिकता है। इसकी चौड़ाई औसतन ५०० फुट से ७५० फुट के बीच में है, पर कहीं कहीं १,४०० फुट भी है। ग्रेनाइट की जिह्वाकार शिलाएँ नदी यातायात में काफी असुविधाएँ लातीं हैं। इस नदी में बाढ़ फरवरी तथा जून में आती है। इसकी सहायक नदियाँ अनेक हैं पर छोटी छोटी होने से किसी महत्व की नहीं हैं।(रामवृक्ष सिंह)