नीस (Nice) स्थिति : ४३ ४२ उ.अ. तथा ७ १४ पू.दे.। यह दक्षिण-पूर्व फ्रांस में पाइलोन (Paillon) नदी के मुहाने पर ऐंजेज (Anges) की खाड़ी में स्थित फ्रांस का एक मुख्य नगर है। यहाँ का जलवायु उत्तम है। अत: जाड़े के दिनों में यहाँ यात्रियों की काफी भीड़ इकट्ठी होती है। यहाँ का प्रमुख व्यवसाय इत्र बनाना, फूलों की खेती करना, रेशम, साबुन, हैट, रबर आदि के सामान तैयार करना है। यह नगर देश के सुंदर नगरों से घिरा हुआ है। इसका बंदरगाह काफी छोटा होने से व्यापार तटीय है। पतझड़ का मौसम यहाँ सबसे सुहावना होता है। इसकी जनसंख्या २,९४,९७६ (१९६२) थी।(रामवृक्ष सिंह)