नीदरलैंड्स न्यूगिनी स्थिति: ०� १९� से १०� ४२� द. अ. तथा १३०� ४५� से १५०� ४८� पू. दे.। दक्षिण-पूर्वी एशिया में न्यूगिनी द्वीपसमूह का एक भाग है। यह ग्रीनलैंड के बाद संसार का सबसे बड़ा द्वीप है। इसके अंतर्गत न्यूगिनी द्वीपसमूह के वे सभी द्वीप आते हैं, जो १४१� पू. दे. रेखा के पश्चिम में स्थित हैं। इसका क्षेत्रफल १,५९,३७५ वर्ग मील हैं। स्खाउटेन्, यापेन, नोइमफूर, सालाबनी तथा फ्रेडरिक हैंड्रिक इसके प्रमुख द्वीप हैं। सन् १९५२ में इसकी अनुमानित जनसंख्या दस लाख थी, जिसमें २,५०० यूरोपीय, १०,५०० हिंदेशियाई २,५०० चीनी एवं शेष अन्य एशियाई देशों के लोग थे। नारियल, कंद, कचालू, साबूदाना एवं केला यहाँ की मुख्य फसलें हैं। यहाँ खनिज तेल के अनेक कुएँ हैं। खनिज तेल के लिए सोरंग प्रधान केंद्र है। समसत नीदरलैंड्स न्यूगिनी को हिंदेशियाई पश्चिमी इरियन प्रदेश भी कहते हैं। सन् १९६३ से यह हिंदेशिया के अधिकार में हैं।(रामवृक्ष सिंह)