निब्रैस्का स्थिति : ४०� से ४३� उ. अ. तथा ९५� से १०४� प. दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका का एक राज्य है। इसके उत्तर में दक्षिण डकोटा, पूर्व में आइओवा, दक्षिण में कैनज़ैस एवं पश्चिम में बाइओमिंग राज्य पड़ते हैं। इसका क्षेत्रफल ७७,२२७ वर्ग मील है।
यह कृषिप्रधान राज्य है। इस प्रदेश की अधिकतम ऊँचाई ५,३४० फुट है, जो वैनर काउंटी में है एवं न्यूनतम ऊँचाई ८२५ फुट रिचर्डसन काउंटी में है। धरातलीय आकार की दृष्टि से यह प्रदेश निम्नलिखित चार भागों में विभक्त है : १. लोयस प्रदेश, २. बालू की पहाड़ियों का प्रदेश, ३. ऊँचे मैदान एंव ४. निचले मैदानी प्रदेश।
लोयस क्षेत्र, दक्षिणी-पूर्वी मध्य भाग में करीब ४२,००० वर्ग मील में फैला है, जो उत्तम खेती का प्रधान केंद्र है। पश्चिमोत्तर भाग में बालू की पहाड़ियों का क्षेत्र १८,००० वर्ग मील में फैला है। इन पहाड़ियों के उत्तर-पश्चिम में उच्च मैदान प्रदेश १२,००० वर्ग मील में फैला हुआ है, जिसकी औसत ऊँचाई समुद्र से ३,००० फुट से ४,००० फुट तक है। निचले मैदानी क्षेत्र नदी घाटियों में लगभग १००० वर्ग मील में पाए जातें हैं।
इस प्रदेश की सभी नदियाँ मिजुरी नदी में मिलती हैं। यहाँ उत्स्रुत कूपों की बहुलता है। यहाँ की जलवायु महाद्वीपीय है। पौधों के पनपने का समय वर्ष में १२२ से लेकर १६३ दिनों तक का होता है। इस प्रदेश की जनसंख्या १३,२५,५१० (१९५०) थी। मकई तथा गेहूँ की मुख्य फसलों के अतिरिक्त करीब २०० प्रकार की घासें भी यहाँ उगती हैं१ रिचर्डसन काउंटी में खनिज तेल निकाला जाता है। नदी, रेल तथा सड़क परिवहन बड़ी उन्नत दशा में हैं। मुख्य शहर की जनसंख्या ६,८५१ (१९५०) थी।(रामवृक्ष सिंह)