निपिगन झील (Nipigon Lake) स्थिति : ४९� ४०� उ. अ. तथ ८८� ३०� प. दे.। यह झील कैनाडा में ऑन्टेरिओ प्रदेश के पश्चिम मध्य में पोर्ट आर्थर से ८० मील उत्तर-पूर्व में समुद्र तल से ८५२ फुट की ऊँचाई पर स्थित है। ४० मील लंबी निपिगन नदी इस झील के दक्षिणी तट से निकलकर दक्षिण की तरफ बहती हुई, सुपिरिअर झील के निपिगन की खाड़ी में इसी नाम के ग्राम के समीप गिरती है। निपिगन झील का क्षेत्रफल १,८७० वर्ग मील है। यह ७० मील लंबी, ४० मील चौड़ी है। इस झील के चारों तरफ समीस्थ प्रदेशों में सोने की खानें उपलब्ध हैं। इस झील के मध्य में कई द्वीप स्थित हैं इन द्वीपों में केलविन (Kelvin), शेक्सपीयर, गीकि (Geikie) तथा मरचिसन (Murchison) द्वीप अधिक प्रसिद्ध हैं।(बसंतसिंह )