निऊ (Niue) स्थिति : 19� 2� द.अ. तथा 169� 54� प.दे.। यह न्यूज़ीलैंड के अधीन टोंगा द्वीप के पूर्व में स्थित प्रशांत महासागर का एक द्वीप है। इसका क्षेत्रफल ६४,०२८ एकड़ है तथा जनसंख्या ४,८४५ (१९६१) थी। यहाँ के १३ बड़े गावों में से आलोफी सबसे बड़ा है, जो बंदरगाह भी है। इसकी २५,००० एकड़ भूमि पर कृषि की जाती है तथा २५००० एकड़ भूमि पर जंगल हैं। यहाँ की प्रमुख उपजें नारियल, केला तथा कुमेरस (Kumeras) हैं। यहाँ पर बेराजगारी नहीं है। यहाँ के लोग शिक्षा, पुलिस, परिवहन विभाग, जहाजों पर सामान चढ़ाने उतारने, एवं नारियल के उद्योग में लगे हैं। यहाँ से निर्यात होनेवाली वस्तुओं में गोला (नारियल), केला एवं कुमेरस प्रमुख हैं। यह न्यूज़ीलैंड से जलमार्ग द्वारा जुड़ा है। यहाँ सात प्राथमिक स्कूल, एक उच्चतर माध्यमिक स्कूल, एक यूरोपियन स्कूल तथा एक अध्यापक शिक्षक कालेज है