नावेल वापी झील (Nahuel Huapi Lake) स्थिति : ७२° प.दे. तथा ४१° द.अ.। यह प्राकृतिक झील दक्षिणी अमरीका के अर्जेटीना राज्य में ऐंडीज़ पर्वत की पूर्वी ढाल पर स्थित है। इस झील को टाइगर (Tiger) झील भी कहा जाता है। यह ७५ मील लंबी तथा १० मील चौड़ी है। इसका संपूर्ण क्षेत्रफल लगभग ३०० वर्ग मील है। इसके मध्य में छोटे छोटे अनेक द्वीप हैं। ऐंडीज़ पर्वत से निकल कर अत्यधिक छोटी, द्रुतगामी नदियाँ इसमें गिरती हैं। लिमाइ (Limay) नदी इनके संचित जल को रियो नीग्रो (Rio-Nigro) नदी में गिराती है। ईसाई मिशनरियों मिशनरियों ने इसका पता १६९० ई. में लगाया था।(रामलक्ष्मण सिंह)