नॉर्विच (Norwich) १. नगर, स्थिति : 52° 38¢ उ.अ. तथा 1° 17¢ पू.दे.। यह इंग्लैंड का नगर एवं काउंटी बरो है। यह नगर बेंसम नदी पर स्थित नॉरफक प्रांत का प्रशासनिक केंद्र है। रेलमार्ग द्वारा य लंदन से ११४ मील उत्तर-पूर्व तथा यारमथ से १९ मील पश्चिम में है। नगर प्राचीन है तथा नदी के दोनों तट पर मील की लंबाई तथा मील की चौड़ाई में बसा हुआ है। राज्य की उत्तरी सीमा के समीप होने के कारण प्राय: यहाँ शासनविरोधी शक्तियों का केंद्र रहा है। सन् ११०१ में यहाँ कैथेड्रल की स्थापना हुई तथा सन् १४०४ में नागरिकों को इसे काउंटी बनाने के लिए प्रथम चार्टर प्रापत हुआ। यहाँ स्टार्च के उद्योग के अतिरिक्त जूते, कृषियंत्र, रासायनिक कारखाना एवं लौह उद्योग प्रसिद्ध हैं। विलियम द्वारा निर्मित 'नाम्रन काउंसिल' एवं 'ऐंग्लो-नार्मन कैथेड्रल' प्रमुख प्राचीन स्थापत्य की वस्तुएँ हैं। इनके अतिरिक्त संस्थान हैं। ८,१४१ एकड़ भूमि में विस्तृत इस नगर की जनसंख्या १,१९,७६० (१९६२) थी। यहाँ से संसद् (House of Commons) के लिए दो सदस्य चुने जाते हैं।

२. नगर, संयुक्त राज्य अमरीका के कनेक्टिकट राज्य में समुद्रतल से 100¢ की ऊँचाई पर न्यूयॉर्क-न्यूहैवेन तथा हार्ट फोर्ड सेट्रल बरमांट रेलमार्ग पर न्यू लंदन से १३ मील उत्तर टेम्स नदी पर स्थित औद्योगिक नगर है। प्राचीन काल में इसका विकास एक व्यावसायिक केंद्र के रूप में हुआ। १६६० ई. में यहाँ गौरांगों का प्रथम बार पदार्पण हुआ। नगर में १७वीं एवं १८वीं सदी के भवनों की बहुलता है। ऊनी, सूती एवं मखमली वस्त्रोद्योग तथा सिले हुए कपड़ों का व्यवसाय तथा थर्मस, कागज के संदूक, जूते और मशीनें बनाने के कारखानें प्रसिद्ध हैं। स्लेटर म्यूजियम में पेक पुस्तकालय (Peck Library) एवं आर्ट गैलरी उल्लेखनीय भाग हैं। इस नगर की जनसंख्या ३९,४०० (१९६२) थी।

३. नगर, संयुक्त राज्य अमरीका में मध्य न्यूयॉर्क राज्य में शेनैगो नदी के किनारे स्थित है। यह राज्य का दुग्धव्यवसाय का प्रमुख केंद्र है।(कैलाशनाथ सिंह)