नॉर्दर्न टेरिटरीज़ (Northern Territories) स्थिति : 16� 0� द.अ. तथा 133� 0� पू.दे.। यह अस्ट्रेलिया महाद्वीप के उत्तरी भाग का प्रांत है। यह पश्चिमी आस्ट्रेलिया, दक्षिणी आस्ट्रेलिया, क्वींजलैंड आदि से घिरा है। भूरचना के अनुसार इसका अधिकांश समतल है। प्राय: १०० फुट ऊँची पत्थर की चट्टानें बालू के भागों को नदी घाटियों से अलग करती है। इस प्रशासनिक प्रदेश के उत्तरी भाग में लगभग १०० मील लंबी सीधी तटरेखा विद्यमान है।

आस्ट्रेलिया के इस प्रांत को अलग अस्तित्व २०वीं शताब्दी में ही प्राप्त हुआ क्योंकि १८२५ ई. से १८६२ ई. तक यह न्यूसाउथ वेल्स का भाग रहा, फिर १९११ ई. तक दक्षिणी आस्ट्रेलिया के साथ रहा। इस प्रदेश का जलवायु मानसूनी है। वर्षा दक्षिण की ओर कम होती जाती है। उत्तरी तट पर बसे डारविन में वार्षिक वर्षा ५९फ़ होती है।

५,२३,६२० वर्ग मील में विस्तृत इस क्षेत्र में २७,०९५ (१९६१) मनुष्य निवास करते हैं। इस प्रकार जनसंख्या का घनत्व ५ व्यक्ति प्रति १०० वर्ग मील पर आता है। आदिवासी जनजातियाँ कुल जनसंख्या की लगभग ६४ प्रतिशत हैं। यहाँ का पशुधन प्रसिद्ध है। टिनैट क्रीक (Tennant Creek) के समीप सोने तथा ताँबे की खानें, रम जंगल (Rum Jungle) के समीप यूरेनिय एवं हैचेज क्रीक (Hatches Greek) के निकट टंग्स्टन की खानें हैं। छोटे छोटे लगभग १२२ कल कारखानें इस प्रदेश में बिखरे हुए हैं। आवागमन के साधनों की कमी है। डारविन-एलिस-स्प्रिंग एवं टिनैट क्रीक माउंट ईसा ये दो राजमार्ग क्रमश: ९५४ तथा ४०३ मील लंबे हैं। रेलमार्ग डारविन से एलिस स्प्रिंग तक है। डारविन प्रशासनिक केंद्र एवं हवाई अड्डा भी है। डारविन की जनसंख्या ९,३९५ (१९६१) थी।(कैलाशनाथ सिंह)