नाँर्थैपटनशिर (Northamptonshire) स्थिति : 52� 16� उ.अ. तथा 0� 55� प.दे.। यह इंग्लैड की एक काउंटी है। इंग्लैड का यह प्रशासनिक उपखंड वॉरिकशिर, लेस्टरशिर, बकिंघमशिर एवं बेडफर्डशिर उपखंडों के मध्य स्थित है। यह संपूर्ण क्षेत्र ऊबड़ खाबड़ कृषिप्रधान क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ चरागाह एवं जंगलों की भी अधिकता है। ९१४ वर्ग मील में फैले इस क्षेत्र की जनसंख्या ३,९८,१३२ (१९६१) थी। जनसंख्या का घनत्व प्रति वर्ग मील ४३६ है। यहाँ का प्रसिद्ध उद्योग चमड़ा उद्योग है। यहाँ जूते के कारखाने अधिक हैं। नॉर्थेपटन यहाँ का मुख्य औद्योगिक एवं प्रशानिक नगर है। यहाँ वस्त्रोद्योग के अतिरिक्त पॉलिश, रंग तथा जूते के उद्योग भी विकसित हैं। नगर की जनसंख्या १,०४,९१० (१९६१) थी।।(कैलाशनाथ सिंह)