नॉर्थ बोर्नियो (North Borneo) स्थिति : 5� 0� उ.अ. तथा 107� 0� पू.दे.। यह मलयेशिया संघ क एक राज्य है। १८८८ ई. से यह ब्रिटिश संरक्षण में आ गया तथा बाद में सिंगापुर की सरकार द्वारा प्रशासित होने लगा। महायुद्धोपरांत १५ जुलाई, सन् १९४६ तक यह अंग्रेजी सैनिक प्रशासन के अंतर्गत था। तदुपरांत इसका संपूर्ण प्रशासकीय कार्य सिविल गवर्नमेंट (Civil Government) को सौंप दिया गया। यह बोर्नियों द्वीप का उत्तरी हिस्सा है। यह भूभाग निकट भूत तक अँग्रेजों का उपनिवेश था एवं उत्तरी बोर्नियो के नाम से प्रसिद्ध था। १६ सितंबर, १९६३ को यह नब निर्मित मलयेशिया संघ का अभिन्न अंग हो गया। इसके उत्तर में दक्षिणी चीन सागर, पश्चिम तथा पूर्व में क्रमश: सारावाक एवं सेलेबीज सागर हैं।
राज्य का अधिकांश अंतरवर्ती भूभाग पहाड़ी है, जिसका सर्वोच्च शिखर किनाबलू (Kinabulu) १३,४५५ फुट ऊँचा है। सबसे लंबी नदी किनावटगन (३५० मील) है। समुद्री तटरेखा ८०० से लेकर ९०० मील लंबी है। इसका क्षेत्रफल २,९७,३८७ वर्ग मील है तथा जनसंख्या सन् १९६४ में ४५,४२१ थी। वनोत्पादन में मूल्यवान् लकड़ियाँ, जैसे रट्टन, कच्छ, डमर, सागौन प्राप्त होती हैं। कोयला एवं मैंगनीज का उपयोग समुचित रूप में हो पाया है। तेल, सोना, तांबा, लोहा, टिन अन्य खनिज हैं जिनका उपयोग वर्तमान जनप्रिय सरकार के हाथों में है।
यहाँ की प्रमुख आयात सामग्री चावल, बुनी हुई वस्तुएँ, तंबाकू, सिगरेट, चीनी, स्वचालित वाहन, मशीनें, धातुएँ तथा इमारती सामान हैं। निर्यात की वस्तुओं में रबर, लकड़ी, पटसन, सूखी नमकीन मछलियाँ, तंबाकू तथा वनोत्पाद की सामग्रियाँ प्रधान हैं। समुद्रतट स्थित जैसेल्टन यहाँ का प्रमुख औद्योगिक नगर है, जो राज्य की राजधानी भी है। इसकी जनसंख्या १९६४ ई. में २,१७,७१४ थी। इसके अतिरिक्त अन्य नगरों में ब्यूफर्ट, उदत, तबाऊँआदि विशेष उल्लेखनीय हैं।
(बसंतसिंह )