नार्थ कैरोलाइना (North Carolina) स्थिति : 35� 30� उ.प्र. तथा 79� 0� प.दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका का एक है, जो दक्षिणी कैरोलाइना टेनेसी एवं वर्जिनिया के मध्य स्थित ५२,७१२ वर्ग मील में विस्तृत इस क्षेत्र का पश्चिमी भाग ६,०००फ़ ऊँची 'ब्लू रिज' से घिरा हुआ है, जो लगभग ६,००० वर्ग में फैला हुआ है, जो प्राय: पश्चिमी पहाड़ी से लाए गए पत्थरों से बना है। शेष पूर्वी भाग तटीय मैदानों का क्षेत्र है। पूर्व नदियों में केप फियर एवं न्यूस आदि मुख्य हैं। पश्चिम का प्रवाहित होनेवाली नदियों में फ्रेंच बोर्ड, हिवासी, लिटिल टेनेसी (Little Tennessee) प्रमुख हैं। वर्षा एवं ताप की दृष्टि से यहाँ जलवायु प्राय: सम है। औसत वार्षिक ताप 15� सें. एवं ग्रीष्म शरद् ऋतुओं का औसत ताप क्रमश: 24� सें. एवं 6� सें. है। वर्षा का औसत ४9� 76� � तथा वितरण असमान है। लगभग विभिन्न खनिज यहाँ उपलब्ध होते हैं। यहाँ के निवासियों का मुख्य व्यवसाय कृषि है। यहाँ तंबाकू, कपास, मक्का, शकरकंद, गेहूँ, आलू, जौ आदि पैदा होते हैं। अंगूर भी खूब पैदा होता है। प्राचीन काल में कपास की उपज मुख्य थी, पर उसका स्थान अब तंबाकू ने ले लिया है। यह प्रमुख नकदी शस्य है। कृषि में क्षेत्र का २२ प्रतिशत, चरागाह में ६ प्रतिशत तथा जंगल ५७ प्रतिशत में है। वनसंपत्ति से देश की आय का ७ प्रतिशत, अभ्रक से ८१ प्रतिशत तथा फेल्स्पार से ५० प्रतिश्त प्राप्त होता है। वस्त्रोद्योग, सिगरेट, बिजली के सामान आदि प्रमुख औद्योगिक उत्पादन हैं। संयुक्त राज्य मी ७० प्रतिशत सिगरेट यहीं बनती हैं।

उत्तरी अमरीका के विकास में जलमार्गों का विशेष हाथ रहा है, पर यह राज्य अंतर्देशीय जलमार्ग की कमी के कारण १७वीं एवं १८वीं शताब्दी में देश के पिछड़े भागों में गिना जाता था। देश का व्यापार प्राय: उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थलमार्ग द्वारा होता है। राज्य के शिक्षण संस्थानों में चैपल हिल पर स्थित नॉर्थ कैरोलाइना विश्वविद्यालय प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहाँ कृषि महाविद्यालय, इंजीनियरी महाविद्यालय, नीग्रो कालेज (ग्रीजवरो में स्थित) भी हैं। राज्य की जनसंख्या ४५,५६,१५५ (१९६०) थी। घनत्व प्रति वर्ग मील ९२.२ है। नीग्रो जनसंख्या का औसत लगभग २५ प्रतिशत है। यहाँ के प्रमुख नगर शारलॉट (Charlotte), बिंसटन-सेलेम, ग्रींज़वरो (Greensboro), डरहम (Durham), रॉलि (Raleigh), तथा ऐशविल (Asheville)है।(कैलाशनाथ सिंह)