नारायणपेट स्थिति : 16� 45� उ.अ. तथा 77� 30� पू.दें.। भारत के आंध्र राज्य में यह महबूबनगर जिले में महबूबनगर से ३३ मील पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या २०,५०४ (१९६१) थी। यहाँ पर ज्वार, बाजरा, तिलहन, चावल का व्यापार होता है। कुटीर उद्योग में उत्पादित यहाँ के रेशमी वस्त्र दूर दूर तक जाते हैं। चमड़े के कलात्मक सामान भी यहाँ बनाए जाते हैं। यहाँ से १० मील दूर दक्षिण-पश्चिम में इसी नाम का रेलवे स्टेशन भी है।(कृष्णमोहन गुप्त)