नॉरवॉक (Norwalk) नगर, स्थिति : 41� 9� उ.अ. तथा 73� 25� प.दे.। यह संयुक्त राज्य, अमरीका के कॉनेटिक प्रांत में फेयरफील्ड काउंटी में न्यूयार्क-न्यूहैवन रेलमार्ग पर स्थित नगर है। न्यूयार्क नगर से ४० मील उत्तर-पूर्व नॉरवॉक नदी के मुहाने पर यह स्थित है। यहाँ की जनसंख्या ७२,१०० (१९६२) थी। नगर पर आधुनिकता और औद्योगिकरण का भी पूर्ण प्रभाव पड़ा है। कागज, वस्त्र, टोप और लोह निर्मित वस्तुओं के कारखाने ऊनी कपड़े की मिलें, मोटर टायर, ट्रक, इंजिन एवं ताले बनाने के भी कारखाने हैं।(कैलाशनाथ सिंह)