नारनौल स्थिति : 28� 3� उ.अ. तथा 76� 10� पू.दे.। यह भारत के पूर्वी पंजाब राज्य के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित नगर है। यहाँ की जनसंख्या २३,९५९ (१९६१) थी। यह पटियाला से १५५ मील दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। यहाँ कपास, खाद्यान्न, घी, नमक, तिलहन का व्यापार होता है। सड़कों के द्वारा इसका संबंध सभी समीपवर्ती क्षेत्रों से है। यहाँ पर कपड़े के कुटीर उद्योग हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)