नायारीता (Nayarit) १. प्रांत, स्थिति : 20� 30� उ.अ. तथा १०५रू ०फ़ प.दे.। यह डूरांगों एवं ग्वादालाहारा (Guadalajara) के पश्चिम प्रंशात महासागर के तट पर स्थित, उत्तरी अमरीका के मैक्सिको राज्य का प्रांत है। इसका क्षेत्रफल २७,०५३ वर्ग किलोमीटर (१०,४४२ वर्ग मील) एवं जनसंख्या ३,८९,९२९ (१९६०) थी। जनसंख्या का घनत्व १४.४१ व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है। तृतीयक युग की ज्वालामुखीय पर्वत श्रेणियाँ यहाँ फैली हुई हैं। यहाँ की प्रमुख नदी रीऊ ग्रैडे डे सेंटियागो है, जो उत्तर पश्चिम दिशा में प्रवाहित होती हुई प्रशांत महासागर में गिरती है। मैक्सिको नाज्य का यह प्रमुख अन्न उत्पादक क्षेत्र है। यहाँ की जनसंख्या का ६६ प्रतिशत कृषि कार्य में रत है। खाद्यान्न के अतिरिक्त यहाँ कपास तथा गन्ने की भी कृषि होती है। स्वर्ग एवं लौह प्रमुख खनिज पदार्थ हैं। यहाँ के प्रमुख नगर टेपीक, अकापोनेटा, टूसपान (Tuxpan), सेंटियागो आदि हैं। टेपीक, प्रांत का प्रशासनिक केंद्र भी है। मैक्सिको-मासात्लान-रेलमार्ग इस प्रांत से होकर जाता है।
२. पर्वत, स्थिति : 23� उ.अ. तथा 104� प.दे.। यह मैक्सिको नाज्य में उत्तर-दक्षिण दिशा में फैली हुई 6000� ऊँची पर्वतश्रेणी है।
(कैलाशनाथ सिंह)