नामाक्वालैंड (Namaqualand) स्थिति : 30° 0¢ द. अ. तथा 18° 0¢ पू. दे.। दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के 'केप ऑव गुड होप' प्रांत का उत्तर पश्चिमी जनपद है। जनपद का पूर्वी भाग पठारी तथा 4,000¢ ऊँचा है। कुछ शिखर ५ 131¢ एवं 4,311¢ ऊँचे हैं। प्रमुख नदी बफेल्स (buffels) है। ऐटलैटिक महासागर के तट पर सँकरी मैदानी पट्टी है। प्रदेश का जलवायु अर्धमरुस्थलीय है और अफ्रीका के 'बुशलैंड' प्रदेश से मिलता है इसीलिए इसे 'लिटिल बुशलैंड' भी कहा जाता है। रेलमार्गों के अभाव में यातायात का प्रमुख साधन राजमार्ग ही हैं। कीटमनशूप (keetmanshoop) केपटाउन राजमार्ग इस प्रदेश के बीच से जाता है। प्रमुख नगर पोर्ट नोलोथ (Port Nolloth) स्प्रिंगबाक एवं एलेक्जेंडर वे हैं।(कैलाशनाथ सिंह)