नामहोइ (Namhoi) फातसान स्थित : 23° 9¢ पू. दे.। यह नगर चीन के दक्षिणी ग्वांगडुंग (Kwangtung) प्रांत में कैंटन नगर से १० मील दक्षिण-पश्चिम रेलमार्ग के किनारे शी नदी के डेल्टा भाग में स्थित है। रेशम उत्पादक क्षेत्र का यह व्यापारिक एव औद्योगिक केंद्र है। यहाँ लौह, इस्पात, सूती एवं रेशमी वस्त्र, लकड़ी कागज और दियासलाई के कारखाने हैं। इस नगर में कसीदाकारी, चटाई बुनने, चीनी मिट्टी के बरतन बनाने तथा पटाखे (firecracker) बनाने का काम भी काफी मात्रा में होता है। इसके समीप ही कोयले की खानें हैं। पहले इस नगर का नाम फातसान (Fatshan) था, बाद में फीशन हो गया जो सन् १९१२ तक चलता रहा। इसी समय इसे पुराने चीनी नाम नानहाई (Nanhai) के अनुकरण पर नामहोइ (Namhoi) कहा जाने लगा। नामहोइ की उत्पत्ति कैंटन नगर से ही है। इसकी जनसंख्या ५,००,००० (१९५१) थी। (हीरेंद्रनाथ मुखोपाध्याय)