नाभा स्थिति : 30� 23� उ.अ. तथा 76� 10� पू.दे.। यह भारत के पंजाब राज्य में पटियाला से १४ मील पश्चिम-उत्तर-पश्चिम प्रसिद्ध नगर है। यहाँ की जनसंख्या ३०,६०३ (१९६१) थी। गेहूँ, ज्वार, बाजरा, चना, सूती वस्त्र, एवं चीनी का व्यापार होता है। यहाँ कपास से बिनौला निकालने, ऊन बटने, वस्त्र बुनने तथा कसीदाकारी के उद्योग स्थापित हैं। यहाँ पर प्रसिद्ध कालेज है। सन् १९४८ में विलय के पूर्व यह देशी रियासत नाभा राज्य (क्षेत्रफल ९४७ वर्ग मील तथा जनसंख्या ३,४०,०४४) की राजधानी थी, जिसे १७६३ ई. में सिक्खों ने मुगल साम्राज्य के विघटन के बाद स्थापित किया था। सन् १९४८ में यह पेप्सू में संमिलित किया गया तथा राज्यों के पुनर्गठन के अवसर पर पंजाब राज्य का अंग बन गया।(कृष्णमोहन गुप्त)