नानटाइ १. चीन के फूकीन प्रांत की राजधानी फूचाऊ के दूसरी ओर मिन नदी के किनारे विदेशी आवास है, जो फूचाऊ की सीमा में ही है तथा इस नगर से ४४० गज लंबे पुल द्वारा जुड़ा हुआ है।

२. नानटाइ या नानटाइसान - जापान के हॉशू द्वीप के मध्य में निक्को ज्वालामुखी पर्वतमाला की चोटी है जिसकी ऊँचाई ८,१७०¢ है। यह चोटी चूजेंजी झील के पश्चिम में स्थित है। इस सुषुप्त ज्वालामुखी के मुँह का व्यास १०००¢ है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)