नानचांग (Nanchang) स्थिति : 28� 34� उ.अ. तथा 115� 48� पू.दे.। यह चीन के जिआङसी (Kiangsi) प्रांत की राजधानी है, जो पोयाङ हूँ झील के निकट कान नदी पर हैंगचोऊ से १६० मील दक्षिण-पूर्व स्थित है। उपजाऊ घाटी में स्थित यह नगर कान नदी पर बंदरगाह भी है। यह रेलमार्ग, सड़कमार्ग, एवं वायुमार्ग का केंद्र है। रेलें यहाँ से नानकिंग, हैंगचोऊ तथा कैटन को जाती हैं।
व्यावसायिक एवं औद्योगिक दृष्टि से भी यह नगर महत्वपूर्ण है। यहाँ सूती वस्त्र, साबुन, दियासलाई, शीशे एवं मिट्टी के बर्तनों का निर्माण, कपड़े की बुनाई तथा बिजली द्वारा धातु चढ़ाने (विद्युत्-लेपन) (Electroplating) का काम होता है। मिट्टी के बरतनों के लिए यह नगर विशेष विख्यात् है। यहाँ से चाय, चावल, सन, तंबाकू, कागज एवं मिट्टी के बरतनों का निर्यात होता है। यहाँ विश्वविद्यालय, चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय तथा अन्य कई विद्यालय हैं। इसकी अनुमानित जनसंख्या ५,००,००० (१९६३) थी।(हरिहर सिंह)(राजेंद्रप्रसाद सिंह)