नॉटिंघमशिर (Nottinghamshire) स्थिति : 53° 10¢ उ.अ. तथा 1° 0¢ प.दे.। यह इंग्लैंड की काउंटी है, जो उत्तर तथा उत्तर-पश्चिम में यॉर्कशिर से मिली हुई है। इसके पश्चिम में डर्बीशिर, दक्षिण में लीसेस्टरशिर और पूर्व में लिंकनशिर हैं। इसका भौगोलिक क्षेत्रफल ८४३.८ वर्ग मील है। इस विभाग में ट्रेंट की चौड़ी घाटी के अतिरिक्त आइडिल और मॉन नदियों की घाटियाँ भी हैं। पश्चिम तथा उत्तर-पूर्व का भाग कुछ पहाड़ी है। नॉटिंघम एवं मैंसफील्ड के बीच में ६०० फुट से ऊँचें भाग पाए जाते हैं। पूर्व की ओर नदियों के बेसिन में जाकर पहाड़ियाँ समाप्त हो जाती हैं। शरवुड वन के ड्यूकेरीज (Dukeris) में रॉबिनहुड से संबंधित पौराणिक स्थान सुरक्षित हैं।

यहाँ के मुख्य उद्योग कोयला खोदना, वस्त्र, फीता, हौजरी, दवा, चमड़े के जूते बनाना और धातुकर्मं तथा अन्य हल्के उद्योग हैं। नाटिंघम के अलावा वर्कशाप (Worksop), नेवार्क, ईस्ट रेडफाई और साउथवेल यहाँ के मुख्य नगर हैं। सैक्सन काल में यह काउंटी मर्शिया (Mercia) राज्य का अंग थी और बाद में एक प्रसिद्ध डैनिश उपनगर (borough) भी थी। इसका संक्षिप्त नाम नाट्स (Notts) है।(राजेंद्रप्रसाद सिंह)