नागासाकी नगर, स्थिति : 32� 44� उ.अ. तथा 129� 51� पू.दे.। यह जापान देश के क्यूशू द्वीप में दक्षिण-पश्चिम में स्थित है। दक्षिणी या पश्चिमी जापान से आनेवाले जहाज पहले यहीं आते हैं। यह लगभग तीन मील लंबी सुंदर एवं संकीर्ण खाड़ी के सिरे पर स्थित है। कोयला लेनेवाले तथा लड़ाकू जलयानों द्वारा इस बंदरगाह का अधिक उपयोग किया जाता है। यहाँ के मुख्य उद्योगों में इंजन बनाने का उद्योग प्रमुख है। यह नगर जापान की औद्योगिक पेटी के अंतर्गत आता है। यहाँ उत्तम बंदरगाह तथा कोयले का भंडार भी है। यहाँ पर कोयला, आठ मील दूर दक्षिण-पश्चिम में स्थित ताकाशिमा द्वीप एवं दो अन्य छोटे छोटे द्वीपों से मँगाया जाता है। पहले यह केवल विदेशी अंत: संपर्क के काम आता था। इसका आदिनाम फुकाई-नो-उरा (Fukae-no-ura) था, १२वीं शताब्दी में यह नागासाकी कोटा रो जागीर में शामिल हो गया था। यहीं से इसका नाम नागासाकी पड़ा। अमरीका द्वारा यहाँ एवं हिरोशिमा पर प्रथम बार परमाणु बम गिराया गया था जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व भी है।