नागपट्टणम स्थिति : 10� 46� उ.अ. तथा 79� 51� पू.दे.। यह तमिलनाडु राज्य में तंचावुर जिले का, मद्रास (चेन्नई) नगर से २१२ मील दूर स्थित नगर है। प्राचीन काल में नाग लोगों की राजधानी रहने के कारण इसका नाम भी नागपट्टणम पड़ा। बाद में यह पुर्तगालियों का निवासस्थान बन गया। सन् १६६० में इसपर डच लोगों ने अधिकार कर लिया तथा सन् १८८१ तक वे इसपर राज्य करते रहे। यहाँ पर पुरानी इमारतों में से एक मंदिर प्रसिद्ध है। संत मिरान साहब मखन का एक मकबरा भी यहाँ है। साल में एक बार संत के जन्मदिन पर यहाँ मुसलमानों का बहुत बड़ा मेला लगता है। यह बहुत ही अच्छा बंदरगाह भी है। सन् १८६९ में यहाँ पर ८० फुट ऊँचा प्रकाशस्तंभ बनाया गया था। इसका व्यापार में काफी प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ पर जूट के बोरे, खाल, तंबाकू, शक्कर, गोंद, रेजिन आदि बाहर से मँगाए जाते हैं तथा चावल, जानवर, घी, तंबाकू, सिगार आदि बाहर भेजे जाते हैं।(