नाउस, लुडविग जर्मन चित्रकार ; जन्म, वीजवादेन, ५ अक्टूबर, १८२९; मृत्यु, १९१०। नाउस लुडविग ने १८४५ से १८५२ तक जाने और शाडों के शिष्यत्व में कला का अध्ययन डुसेलडॉर्फ में किया। उनके प्रभाव से अपने को मुक्त करके जनजीवन से चित्र का चयन किया। प्रारंभिक चित्रों को प्रशंसा मिली यद्यपि उनपर डुसेलड्रॉर्फ स्कूल का प्रभाव है। १८५२ में पेरिस गए और कुछ प्रसिद्ध चित्र वहीं बनाए। पुन: डुसेलडॉर्फ आकर उन चित्रों का निर्माण किया जिनसे उनकी अत्यधिक ख्याति हुई। बर्लिन की आर्ट अकादमी में नियुक्ति के पश्चात् उनकी कला में नवीनता आई जो डच स्कूल के प्रभावस्वरूप थी। उनके चित्र शिक्षापरक तथा उपदेशात्मक हैं।(गुरुदेव त्रिपाठी)