नसीराबाद १. नगर, स्थिति : 26� 18� उ.अ. तथा 74� 48� पू.दे.। यह भारत में राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में, अजमेर नगर से ११ मील दक्षिण, दक्षिण-पूर्व खुले एवं शुष्क मैदान में स्थित प्रसिद्ध नगर है। मक्का, बाजरा, कोदो तथा गेहूँ की यहाँ मंडी है। हाथ से वस्त्र बनाना यहाँ का प्रमुख उद्योग है। यहाँ से अभ्रक बाहर भेजा जाता है। यहाँ की जलप्रणाली उत्तम है। परंतु वर्षा की मात्रा कम रहती है। सेना के पड़ाव की दृष्टि से इसका विशेष महत्व हो गया है। यहाँ बहुत अधिक संख्या में सेना रहती है।
२. नगर, स्थिति : 21� 0� उ.अ. तथा 75� 40� पू.दे.। इसी नाम का दूसरा नगर महाराष्ट्र में है जो जलगाँव से पाँच मील पूर्व में स्थित है। यहाँ कपास, मक्का और गेहूँ की मंडी है, तथा चूड़ी बनाने और बिनौला निकालने के उद्योग विकसित हैं।
३. ईरान में भी इसी नाम का एक प्रसिद्ध स्थान है तथा पूर्वी पाकिस्तान में मैमनसिंह जिले में भी इसी नाम का प्रसिद्ध नगर है।(कृष्णमोहन गुप्त)