नवद्वीप नगर, स्थिति : 23� 24� उ.अ. तथा 88� 23� पू.दे.। यह भारत के पश्चिमी बंगाल प्रदेश में नदिया जिले में भागीरथी और जलांगी नदियों के संगम पर कृष्णनगर से आठ मील पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर है। यह धातुओं के बरतन तथा मिट्टी के कलात्मक बरतनों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ गन्ना, चावल, तिलहन और पटसन का व्यवसाय होता है। यहाँ पर संस्कृत के अध्ययन के लिए अनेक प्रसिद्ध महाविद्यालय हैं। हिंदुओं का यह तीर्थस्थान है। १४८५ ई. में चैतन्य महाप्रभु का जन्म यहीं हुआ था। १२वीं शताब्दी में सेनवंश के राज्य की राजधानी थी। इस नगर को पहले 'नदिया' कहा जाता था। यहाँ वर्ष भर तीर्थयात्री आया करते हैं।
(कृष्णमोहन गुप्त)