नरसारावपेटा नगर, स्थिति : १६� १५� उ.अ. तथा ८०� ४� पू.दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में गुंटूरु जिले का प्रसिद्ध नगर है। गुंटूरु से २६ मील पश्चिम में यह स्थित है। सड़कों तथा कृषि उत्पादों का व्यापारिक केंद्र है। यहाँ धान कूटने, तेल पेरने तथा कपास से बिनौला निकालने का काम होता है। यहाँ कपास के उत्पादन के संबंध में अनुसंधान केंद्र तथा कृषि फार्म हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)