नरसापुर नगर, स्थिति : १६२३उ.अ. तथा ८१४२पू.दे.। यह भारत के आंध्र राज्य में, पश्चिमी गोदावरी जिले में, गोदावरी नदी के वशिष्ट नामक मुहाने पर, गोदावरी के डेल्टा प्रदेश में एलूरू से ४५ मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर स्थित प्रसिद्ध नगर है। यह रेलवे का अंतिम स्टेशन है। यहाँ धान कूटने की कई मिले हैं। नारियल, गन्ना, तंबाकू का व्यापार होता है। इसका उत्तरी क्षेत्र, जो नदी के कटाव से अब नष्ट हो चुका है, उच्च व्यापारिक केंद्र था जिसपर १७५९ ई. में अंग्रेजों ने अधिकार कर लिया था। यहाँ से छह मील पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम में स्थित मागलदुर्रु नामक ग्राम में नमक ग्राम में नमक का उत्पादन होता है।(कृष्णमोहन गुप्त)