नडियाद नगर, स्थिति : २२४२उ. अ. तथा ७२५२पू. दे.। यह भारत में गुजरात राज्य के खेड़ा जिले में खेड़ा (Kaira) नगर से १२ मील पूर्व-दक्षिण-पूर्व में प्रसिद्ध रेलवे जंकशन एवं नगर है। यहाँ पर कपास, खाद्यान्न, तंबाकू, घी, फल और इमारती लकड़ी का व्यापार होता है। यहाँ सूती वस्रों और चीनी के कारखाने हैं। कुटीर उद्योग में भी सूती वस्र तथा चमड़े के पदार्थ बनाए जाते हैं। फिरकी (Bobbins), पीतल के बरतन तथा मक्खन के उद्योग यहाँ विकसित हैं। यहाँ विज्ञान और कला महाविद्यालय हैं। इसी के समीप १८७५ ई. में भारत के प्रथम उपप्रधान मंत्री (१९४७-५०) सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्म हुआ था।(कृष्णमोहन गुप्त)