नईहाटी नगर, स्थिति : २२� ५४� उ. अ. तथा ८८� २५� पू. दे.। यह भारत के पश्चिमी बंगाल राज्य में हुगली नदी पर कलकत्ता से २२ मील उत्तर चौबीस परगना जिले में स्थित नगर है। यह चावल, पटसन, तिलहन आदि स्थानीय उपजों का व्यावसायिक केंद्र है। कागज तथा रंगों के निर्माण के उद्योग यहाँ विकसित हैं। इसके उत्तरी उपनगर गौरीपुर में विशाल पावर स्टेशन है। कोलकत्ता के अत्यंत समीप होने के कारण यहाँ भी व्यवसाय और उद्योग में उत्तरोत्तर उन्नति की संभावनाएँ हैं।
(कृष्णमोहन गुप्त)