नंदुरबार नगर, : २१� २२� उ. अ. तथा ७४� १४� पू. दे.। भारत में महाराष्ट्र राज्य के धूलिया जिले में पश्चिमी घाट पर्वतों के उत्तरी छोर पर धूलिया से ४५ मील उत्तर-पश्चिम में स्थित यह प्रसिद्ध नगर है। यह सड़कों का केंद्र है। कपास, गेहूँ, तीसी, अलसी तथा इमारती लकड़ियों की यह मंडी है। रोसा से तेल निकालन यहाँ का प्रमुख उद्योग है। तेल पेरने, चमड़ा कमाने, बिनौला निकालने, हाथकरघा से वस्त्र बनाने तथा लकड़ी चीरने के उद्योग भी यहाँ हैं। १७ शताब्दी में यह संपन्न नगर था। यहाँ के अंगूर, फूट तथा तरबूज प्रसिद्ध हैं। यहाँ पर मस्जिदों की अधिकता है।(कृष्णमोहन गुप्त)