नंदा देवी पर्वतशिखर, स्थिति : ३०३०उ. अ. तथा ८०३०पू. दे.। यह भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के अंतर्गत गढ़वाल जिले में स्थित हिमालय के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र का प्रसिद्ध पर्वतशिखर है। यह चमोली से ३२ मील पूर्व में है। इसमें दो जुड़वाँ चोटियाँ हैं, जिनमें से नंदादेवी चोटी समुद्रतल से २५,६४५ऊँची है। नंदादेवी चोटी चारों ओर से पर्वतीय दीवारों से घिरी है, जो ७० मील की परिधि में फैली हैं। १९३४ ई. में प्रथम बार इस परिधि में प्रवेश किया गया था। अंग्रेज-अमरीकी पर्वतारोही दल ने सर्वप्रथाम १९३६ ई. में इसपर विजय प्राप्त की थी। हिंदुओं का विश्वास है कि शंकर भगवान् की पत्नी नंद इसी पर्वत पर निवास करती हैं।(कृष्णमोहन गुप्त)