ध्रांगध्रा नगर, स्थिति : २२रू ५७फ़ उ.अ. तथा ७१रू २६फ़ पू.दे.। भारत में गुजरात के सुरेंद्रनगर नामक जिले में अहमदाबाद से ७५ मील पश्चिम में स्थित प्रसिद्ध नगर और रेलवे का जंकशन है। यहाँ पर कपास, नमक, ज्वार, बाजरा, इमारती पत्थर आदि का व्यापार होता है। कॉस्टिक सोडा, सोडा ऐश, सोडियम बाइ कार्बोनेट जैसे रासायनिक पदार्थों का भी यहाँ निर्माण किया जाता है। कास से बिनौला निकालने तथा सूती वस्त्र बनाने के कारखाने भी हैं। यह कसीदाकारी की कला के लिए प्रसिद्ध है। १७३० ई. में स्थापित ध्रांगध्रा देशी रियासत की यह राजधानी थी। इस रियासत का क्षेत्रफल १, १६७ वर्ग मील है। राज्यों के पुनर्गठन के समय रियासत गुजरा में सम्मिलित की गई।(कृष्णमोहन गुप्त)